Crime in UP: बलिया में सरेआम हत्या से हडकंप, जानिए पूरी मर्डर मिस्ट्री

बलिया जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां रसड़ा कोतवाली अंतर्गत देशी शराब ठेके के पास शनिवार की शाम कुछ व्यक्तियों द्वारा वाद-विवाद को लेकर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी… पढ़ें पूरी खबर

Updated : 14 February 2026, 9:33 PM IST

बलिया:  उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां रसड़ा कोतवाली अंतर्गत देशी शराब ठेके के पास शनिवार की शाम करीब 3:30 बजे गुरगुजपुर निवासी सत्य प्रकाश राम 30 वर्ष पुत्र स्व जवाहिर राम की दिनदहाड़े चाकू मारकर बदमाशों ने हत्या कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के मुताबिक, मृतक के भाई ओमप्रकाश ने तीन के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया। इसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। उधर आक्रोशित ग्रामीणों ने रसड़ा बलिया मार्ग को सवरा चट्टी के पास जाम कर दिया है। अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर समाप्त कर दिया।

गोरखपुर: सहजनवां में घर से निकली 10वीं की छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, गांव में मचा हड़कंप

तहरीर में मृतक के भाई ने उल्लेख किया है कि उसका भाई दोपहर करीब 3:30 बजे घर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में देशी शराब ठेके के पास सुन्दरम सिंह पुत्र कमलेश सिंह, राजा सिंह पुत्र राकेश सिंह और उमाकांत पांडेय पुत्र त्रिलोकी पांडेय निवासी सवरा थाना रसड़ा ने वाद-विवाद करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भाई को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, समय करीब 15.30 बजे सूचना मिली  थी कि जनपद बलिया में थाना रसड़ा अन्तर्गत ग्राम संवरा के रहने वाले सत्यप्रकाश राम घर जा रहे थे, इस दौरान  रास्ते में देशी शराब के ठेके के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा वाद-विवाद करते हुए चाकू से मार दिया गया, इससे  मौके पर ही मृत्यु हो गयी है।

बरेली में हनी ट्रैप का खुलासा, महिला गिरफ्तार; जानिये पूरा मामला

इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही  कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस अभी अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास  कर रही है।

Location : 
  • Ballia

Published : 
  • 14 February 2026, 9:33 PM IST