हिंदी
गोरखपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी/के निर्देश पर विधानसभा 325 ख़जनी क्षेत्र के 1 से 100 क्रम तक के बीएलओ (BLO) व सुपरवाइजर्स का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO/ एसडीएम ख़जनी राजेश प्रताप सिंह की देखरेख में हुआ, जिसमें चुनाव प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर अधिकारियों-कर्मचारियों को जागरूक किया गया।
भारत का नागरिक ही मतदाता बन सकता...
जानकारी के मुताबिक, बैठक में सबसे पहले मतदाता की परिभाषा और उसकी पात्रता को स्पष्ट करते हुए बताया गया कि भारत का नागरिक ही मतदाता बन सकता है तथा जिस किसी की आयु अर्हता तिथि पर 18 वर्ष या उससे अधिक है, उसे मतदाता सूची में शामिल करने का अधिकार है। प्रशिक्षण में मौजूद BLO को यह भी जानकारी दी गई कि वर्षभर में चार अलग-अलग अर्हता तिथियां तय की जाती हैं, जिन पर पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ा जा सकता है।
भूमिका और कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा
इसके बाद BLO की भूमिका और कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। ERO ने स्पष्ट किया कि BLO न केवल मतदाता सूची बनाने और उसे अपडेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि प्रत्येक घर-घर जाकर जानकारी लेने, पात्र नागरिकों का नाम जोड़ने तथा मृत या स्थानांतरित लोगों के नाम हटाने की जिम्मेदारी भी निभाता है। वप्रशिक्षण में BLO रजिस्टर के रखरखाव और उसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही Form-6 (नया मतदाता जोड़ने हेतु), Form-7 (नाम हटाने हेतु), Form-8 (त्रुटि सुधार हेतु), Form-6B (आधार लिंकिंग) और Form-6A (विदेशी मतदाता के लिए) की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।
BLO App के प्रयोग की जानकारी...
विशेष तौर पर BLO App के प्रयोग की जानकारी दी गई। BLO को बताया गया कि वर्तमान डिजिटल युग में BLO App बेहद प्रासंगिक है और इसके सभी विकल्पों (Options) का सही उपयोग करना अनिवार्य है। ऐप के माध्यम से न केवल डेटा अपलोड करना आसान होता है बल्कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और सटीकता भी सुनिश्चित होती है।
प्रशिक्षण के दौरान चुनाव से जुड़े सभी बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया और BLO व सुपरवाइजर्स को कड़े निर्देश दिए गए कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाएं। अंत में अध्यक्ष महोदय (ERO) की अनुमति से प्रशिक्षण कार्यक्रम की कार्यवाही संपन्न हुई। यह प्रशिक्षण आगामी चुनावों को पारदर्शी व निष्पक्ष बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Location : गोरखपुर
Published : 23 September 2025, 7:21 PM IST
Topics : BLOs Gorakhpur News UP News क्राइम