जिले के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर किए जा रहे बड़े फर्जीवाड़े का पुलिस ने खुलासा किया है। मरीजों को अस्पताल में भर्ती किए बिना ही उनके नाम पर हेल्थ बीमा का क्लेम लेकर लाखों रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार…पढिए पूरी खबर

हेल्थ इंश्योरेंस घोटाला
गोरखपुर: जिले के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर किए जा रहे बड़े फर्जीवाड़े का पुलिस ने खुलासा किया है। मरीजों को अस्पताल में भर्ती किए बिना ही उनके नाम पर हेल्थ बीमा का क्लेम लेकर लाखों रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरी खबर?
पुलिस के अनुसार, डीसेन्ट हॉस्पिटल के संचालक और कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के साथ धोखाधड़ी करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बीमा क्लेम पास कराया जा रहा था। इस मामले में थाना रामगढ़ताल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ताहीर खान नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इलाज दिखाकर फर्जी कागजात तैयार
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सीनियर मैनेजर ने 14 मार्च 2026 को रामगढ़ताल थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि थाना क्षेत्र स्थित डीसेन्ट हॉस्पिटल के संचालक और कर्मचारी हेल्थ बीमा धारकों को अस्पताल में भर्ती किए बिना ही इलाज दिखाकर फर्जी कागजात तैयार करते थे और उन्हीं के आधार पर कंपनी से लाखों रुपये का बीमा क्लेम प्राप्त कर लेते थे।
अपराधियों की गिरफ्तारी
शिकायत के आधार पर रामगढ़ताल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में होंगे चुनाव
रामगढ़ताल को गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी ताहीर खान पुत्र बरकतुल्लाह निवासी गेहुआसागर थाना रामगढ़ताल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और इसी तरह के धोखाधड़ी के मामलों में उसके खिलाफ पहले भी रामगढ़ताल थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इस फर्जीवाड़े में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस तरह के कई और फर्जी क्लेम कराए गए हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है।
UP Police SI Exam: पुलिस भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र को लेकर गहराया विवाद, प्रयागराज की सड़कों पर बवाल
रामगढ़ताल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में अस्पताल से जुड़े और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर होने वाले इस तरह के फर्जीवाड़े पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।