
पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां घर के अंदर तीन लोगों की गला रेतकर हत्या से सनसनी फैल गई, बन्द कमरे में मां-बेटे का शव मिला और देवर गंभीर घायल था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया और मां-बेटे के शवों को बाहर निकाला। हादसा देख लोगो की रूह कांप गई परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा स्थित एक घर में गला कटे तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों की मौत के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सुनील श्रीवास्तव अपनी भाभी और भतीजा अमर के साथ घर में थे। घर में गैस सिलेंडर खत्म हो जाने पर सुशील श्रीवास्तव बेटी के घर गैस सिलेंडर लेने के लिए चला गया। बेटी घर से मां और भाई को फोन किया, लेकिन किसी का फोन नहीं उठा और उसकी मां का फोन स्विच ऑफ होने पर पिता पुत्री घर पहुंचे जहां घर का मेन गेट बंद था। घर का गेट खुलवाने के लिए खटखटाते रहे लेकिन गेट नहीं खुला। पड़ोसी के घर से घर के अंदर कूदकर गए जहां बंद कमरे में तीन के शव खून से लथपथ मिले।
रायबरेली में गैस को लेकर हड़कंप, लोग कर रहे स्टॉक; एजेंसी बोली- सप्लाई पूरी है
फतेहपुर जिले में एक सनसनी खेज मामला सामने आया। जंहा घर के अंदर तीन लोगों की गला रेतकर हत्या से सनसनी फैल गई। बन्द कमरे में मां-बेटे का शव मिला और देवर गंभीर घायल था पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया और मां-बेटे के शवों को बाहर निकाला।@fatehpurpolice #fatehpur pic.twitter.com/75JP7TjW2G
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 11, 2026
मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पुलिस को देकर दरवाजा तोड़ तीनों को बाहर निकला जहां सुनील के जिंदा होने की असंका पर उसे जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने सुनील के मौत की पुष्टि कर दी। बेटी की माने तो घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। सिलेंडर लेने के लिए पिता उसके घर आए थे। तीनों की मौत कैसे हुई उन्हें नहीं पता है। इस घटना के बाद से पुलिस फॉरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही।पुलिस भी सकते में है कि तीनों के गले कटे हैं दो लोगों के हाथ में भी काटने के निशान हैं। बन्द कमरे के अंदर ब्लेड का बॉक्स और सल्फास की पुडीया बरामद हुई है।
हत्या या आत्महत्या?
वहीं एडिशनल एसपी ने बताया कि प्रथम द्रष्टाता घरेलू डिस्प्यूट लगता है एक दुसरे के ऊपर वारकर तीनों एक दूसरे की ब्लेड से गला काटकर लास्ट में बचे हुए शख्स ने जहर पीकर खुद को ब्लेड मार लिया और आत्महत्या कर ली। फोरेंसिक टीम के द्वारा जांच करवाई जा रही है जांच के बाद हत्या का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Location : Fatehpur
Published : 11 March 2026, 8:46 PM IST
Topics : 3 murder Latest News up crime UP News