UP Crime: गलत इलाज से महिला की मौत पर हुई कार्रवाई, खागा का संदीप हॉस्पिटल सीज

फतेहपुर के खागा तहसील में स्थित प्राइवेट संदीप हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीज कर दिया। यह कार्रवाई उस घटना के बाद हुई जब गलत इलाज से एक महिला की मौत हो गई थी। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर अस्पताल पर कार्रवाई की मांग की थी। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Deepika Tiwari
Updated : 5 September 2025, 2:46 PM IST
google-preferred

फतेहपुर:   उत्तर प्रदेश के  फतेहपुर के खागा तहसील में स्थित प्राइवेट संदीप हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीज कर दिया। यह कार्रवाई उस घटना के बाद हुई जब गलत इलाज से एक महिला की मौत हो गई थी। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर अस्पताल पर कार्रवाई की मांग की थी।

झोलाछाप डॉक्टरों के कारण कई मरीजों की जान जोखिम

मिली  जानकारी के मुताबिक,  घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गए। मौके पर पहुंची टीम ने जांच की तो पाया कि हॉस्पिटल सीएमओ ऑफिस में पंजीकृत नहीं था और बिना अनुमति के संचालित हो रहा था। एडिशनल सीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद ने बताया कि जांच में पाया गया कि अस्पताल के पास कोई वैध कागजात नहीं हैं। यह पूरी तरह अवैध रूप से संचालित हो रहा था। इस पर तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सीज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के कारण कई मरीजों की जान जोखिम में पड़ती है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे अवैध क्लिनिक और अस्पतालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाएगा।

US Open 2025: एक दशक बाद फिर स्टेडियम में नजर आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, देखेंगे फाइनल मैच

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

इस मामले में मृतक महिला के परिजनों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जरा सी लापरवाही लोगों की जान ले लेती है। सवाल है कि आखिर लोग स्वास्थ के साथ ऐसा क्यों करते हैं।  जब स्वास्थ जैसा मामला हो तो ऐसे में  रिस्क तो बिल्कुल भी नहीं ले सकते हैं, बावजूद झोलाछाप डॉक्टर  क्यों  इस प्रकार का रिस्क लेते हैं, जिससे कई लोगों की जान चली  जाती है।

ग्राम प्रधान की दबंगई से लेकर गोलीकांड तक… कौशाम्बी में किसने दी खौफनाक चुनौती?

 

Location :