यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें डेट और समय-सारणी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज द्वारा वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे विषयवार पूरी डेट शीट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें और अपनी परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दें।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 October 2026, 1:21 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब टाइमटेबल चेक कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

यूपी विधानसभा चुनाव के चलते 20 दिनों में आयोजित होगी परीक्षा

बोर्ड की ओर से कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी बोर्ड पूरा परीक्षा कार्यक्रम 20 दिन में ही संपन्न कराने की तैयारी में है। इससे पहले चुनाव आयोग कई बार बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव करवा चुका है। चुनावी वर्ष में परीक्षाओं का कार्यक्रम तय करने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति लेनी भी अपेक्षित होती है।

दो पालियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

  • सुबह की पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
  • शाम की पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक

कार्यक्रम के अनुसार, शुरुआती 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं। सुबह की पाली में उत्तर लिखने का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक, जबकि शाम की पाली में दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक बताया गया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक साथ होंगी और 2 पालियों में कराई जाएंगी।

पहले दिन होंगे हिंदी के पेपर

UP Board 2027 परीक्षा की शुरुआत हाईस्कूल के हिंदी और प्रारंभिक हिंदी और इंटरमीडिएट के हिंदी और सामान्य हिंदी विषय से होगी. वहीं इंटरमीडिएट के छात्रों का अंग्रेजी का पेपर 8 फरवरी को आयोजित होगा.

आंधी में पेड़ गिरे तो परेशान न हों किसान! DM ने दिए राहत के निर्देश, लकड़ी ले जाने के लिए इन 5 अधिकारियों से करें संपर्क

गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की तारीखें भी तय

हाईस्कूल के छात्रों का सामाजिक विज्ञान का पेपर 8 फरवरी, अंग्रेजी का पेपर 10 फरवरी, गणित 13 फरवरी और साइंस का 17 फरवरी को होगा.

वहीं इंटरमीडिएट में हिस्ट्री 10 फरवरी, इकोनॉमिक्स 13 फरवरी, केमेस्ट्री और सोशल साइंस 15 फरवरी, जियोग्राफी 16 फरवरी और फिजिक्स का 17 फरवरी को होगा.

इस बार बोर्ड परीक्षाएं 20 दिनों के भीतर करा ली जाएंगी। इसके तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं निर्धारित अवधि में 15 दिन में कराई जाएंगी। 10वीं और 12वीं के कुल 52,04,713 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले साल यह संख्या 53,37,432 थी। यानी इस बार 1,32,719 परीक्षार्थी कम हुए हैं।

फर्रुखाबाद में डॉक्टरों से भरी बस को पुलिस ने रोका, लखनऊ धरने में जाने से पहले हिरासत में लिए गए डॉक्टर

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.edu.in) से अपनी डेटशीट का प्रिंटआउट निकाल लें और अपने संबंधित विद्यालयों से प्रवेश पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी करें।

Location :  Lucknow

Published :  13 October 2026, 1:16 AM IST

Advertisement