हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
Lucknow: उत्तर प्रदेश के कई जिलों के जजों के तबादले किये गये हैं। गोरखपुर, बलिया, रायबरेली और संत कबीर नगर में नये जिला जज की नियुक्ति की गई हैं।
तबादला किये गये जजों की सूची
1. राज कुमार सिंह, जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, रायबरेली को जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, गोरखपुर बनाया गया।
2. अनिल कुमार झा, जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, गोरखपुर को जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, बलिया के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
3. अमित पाल सिंह, जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, बलिया को जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, रायबरेली के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
4. मोहन लाल विश्वकर्मा, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, रमाबाई नगर को जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, संत कबीर नगर के पद पर नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश में सीनियर आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल को नया मुख्य सचिव बना कर ब्यरोक्रेसी में बड़े बदलाव के बाद न्यायपालिका में भी फेरबदल करते हुए चार जजों का तबादला किया गया हैं।
Location : Lucknow
Published : 31 July 2025, 7:46 PM IST