UP News: खेलते-खेलते मौत, महराजगंज में दो भाइयों की दर्दनाक डूबकर मौत

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चेहरी टोला महलगंज में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। ईंट भट्ठे के पास बने पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबकर दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

Maharajganj: सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चेहरी टोला महलगंज में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। ईंट भट्ठे के पास बने पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबकर दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के अनुसार, डब्लू साहनी के दो पुत्र-राज (लगभग 5 वर्ष) और आयुष (लगभग 4 वर्ष) घर के पास ही खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे ईंट भट्ठे के समीप मिट्टी के ढेर पर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गए। काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

दोनों बच्चों के शव बरामद

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सघन खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान भट्ठे के पास स्थित एक पानी से भरे गहरे गड्ढे में तलाश की गई, जहां दोनों बच्चों के शव बरामद हुए। यह मंजर देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

VRS के बाद नई शुरुआत, शिक्षा, स्वास्थ्य और राजनीतिक जागरूकता को लेकर मैदान में उतरे ताराचंद

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम

आनन-फानन में दोनों बच्चों को जिला अस्पताल महराजगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अखिलेश यादव ने कहा- हमारे एक ट्वीट पर घबराते हैं लोग, भाजपा वाले झूठ की बनाते है सोनपापड़ी

परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया

बताया जा रहा है कि पिता डब्लू साहनी ई-रिक्शा चालक हैं और परिवार किराये के मकान में रहता है। इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।

Location :  Maharajganj

Published :  6 May 2026, 4:41 PM IST

Related News

Advertisement