
चंदौली में दर्दनाक हादसा
Chandauli: जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के गोलाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के सिवान मनवार इलाके में चार बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते-खेलते दो बच्चे अचानक पास स्थित खुले कुएं के करीब पहुंच गए और संतुलन बिगड़ने से कुएं में जा गिरे। घटना इतनी अचानक हुई कि साथ खेल रहे अन्य बच्चे घबरा गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बच्चे पानी में डूब चुके थे।
ग्रामीणों ने तत्काल कुएं में उतरकर काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चों की पहचान 8 वर्षीय हर्ष और 8 वर्षीय अकुश के रूप में हुई है।
डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। इस खबर के फैलते ही अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 6 पीसीएस अफसरों के तबादले, यहां जानें पूरी लीस्ट
घटना की सूचना मिलते ही नौगढ़ के एसडीएम विकास मित्तल पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गांव में एक साथ दो बच्चों की मौत से मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजन बेसुध हैं और गांव के लोग इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कुएं के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था होती तो शायद यह हादसा टल सकता था।
गोरखपुर: सहजनवां में भूमाफियाओं पर कसा शिकंजा, जानें पूरी खबर
Location : Chandauli
Published : 18 February 2026, 2:22 AM IST
Topics : Chandauli News Chandauli Police Tragic Accident In Chandauli UP police disciplinary action UP News