
युवक को करंट लगने से मौत
Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से दर्दनाक खबर सामने आई। यहां छत पर टहल रहे युवक को करंट लगने से मौत हो गई। वहीं इस मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना को सुनते ही लोगों की भीड़ जुट गई।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के मुताबिक, जनपद बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा जरीफनगर का रहने वाला 30 वर्षीय कमल सिंह पुत्र श्रीपाल देर शाम अपनी छत पर टहल रहा था। छत के ऊपर से हाइटेंशन लाइन का तार निकल कर जा रहा था इसी बीच कमल सिंह के सिर में तार अचानक टच हो गया जिससे उसे जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमल सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गौरतलब है कि इस प्रकार की घटना काफी दर्दनाक है, जरा सी लापरवाही लोगों की जान ले लेती है। इसलिए आज के समय में सावधानी बेहद जरुरी है।
आज की डिजिटल लाइफ में बढ़ता डोपामिन बर्नआउट… जानिये क्यों सब कुछ होते हुए भी लगता है खालीपन?
Location : Budaun
Published : 5 May 2026, 2:17 PM IST
Topics : Badaun Latest News UP News UP Police