आज अखिलेश यादव कन्नौज के लोगों से जानेंगे उनका सुख-दुख, पढे़ं पूरा शेड्यूल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज 6 अप्रैल को कन्नौज का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान वे कई खास कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। अखिलेश यादव इस दौरे के दौरान व्यापारियों समेत काफी खास लोगों के साथ संवाद भी करेगें।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 6 April 2026, 1:48 PM IST

Kannauj: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज (6 April 2026) राजनीतिक गतिविधियों के बीच कन्नौज का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान पुलिस प्रशासन और कई वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दोपहर 12:30 बजे से ही लखनऊ के आवास 1-विक्रमादित्य मार्ग पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग और टूर-बॉर्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस दौरान पुलिस की टीम हर संभावित स्थिति के लिए तैयार है।

Akhilesh Yadav Rally: सपा की महारैली में पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव, कार्यकर्ताओं ने बताया यूपी का चुनावी माहौल

आधुनिक शोरूम का उद्घाटन और सामाजिक कार्यक्रम

अखिलेश यादव का पहला कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे शेखाना (जिला कन्नौज) में है। यहां वह न केवल आधुनिक शोरूम का उद्घाटन करेंगे, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से संवाद भी करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन श्री कल्लू भाई द्वारा किया गया है।

सरकारी अस्पताल में चल रहा निजी कारोबार? एटा डॉक्टर की खतरनाक कहानी सामने आई; Viral Video पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव दोपहर 3:00 बजे ग्राम इन्दरगढ़ में प्रदेश सचिव और प्रानतीय मंत्री और शिक्षक संघ को श्रद्धांजलि देंगे। यह कार्यक्रम उन शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए संवेदना प्रकट करने का अवसर होगा जिन्होंने समाज और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दिया है।

कार्यक्रम का समापन के बाद लखनऊ वापसी

अखिलेश यादव का कानपुर दौरा शाम 5:00 बजे लखनऊ के आवास 1-विक्रमादित्य मार्ग पर समाप्त होगा। इस दौरान पूरे दिन की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है।

Location :  Kannauj

Published :  6 April 2026, 1:48 PM IST