निर्माणाधीन मकान पर चोरों का धावा, लाखों के सामान पर हाथ साफ; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान को चोरों ने निशाना बनाकर भारी मात्रा में निर्माण सामग्री और कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 8 June 2026, 5:02 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक एक बार फिर सामने आया है, जहां भीटी रावत गांव में एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रात के अंधेरे में घुसे चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए भारी मात्रा में निर्माण सामग्री और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।

कैसे हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के भुसवल निवासी सतीश सिंह का भीटी रावत गांव में मकान निर्माणाधीन है। 2 मई की रात अज्ञात चोर मकान में घुसे और वहां रखे गए निर्माण सामग्री को निशाना बनाकर फरार हो गए।

गाली से फावड़े तक पहुंचा विवाद, गोरखपुर में दो पक्षों की भीषण भिड़ंत; 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज

क्या-क्या सामान हुआ चोरी

पीड़ित के अनुसार चोरों ने दो लोहे के एंगल, एक लोहे की ट्राली, रिंग, दो छोटे गैस सिलेंडर, दो इनवर्टर बैटरियां, लोहे की पाइप और सरिया समेत अन्य निर्माण सामग्री चोरी कर ली।

सुबह खुला मामला

सुबह जब निर्माण स्थल पर काम शुरू करने लोग पहुंचे तो सामान गायब देखकर हड़कंप मच गया। आसपास काफी खोजबीन और पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

गोरखपुर में प्रसूता की मौत : अखिलेश यादव का ब्रजेश पाठक पर वार, बोले- पॉडकास्ट छोड़ स्वास्थ्य विभाग संभालें मंत्री

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित की तहरीर पर सहजनवां पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

Location :  Gorakhpur

Published :  8 June 2026, 5:02 PM IST