हिंदी
पुलिस कर्मी की मौत
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला कांस्टेबल की हत्या से हड़कंप मच गया। जिले के सुबेहा थाने में तैनात कांस्टेबल का शव मसौली थाना क्षेत्र में मिला। यहीं से अयोध्या जाने वाला हाईवे गुजरता है। हाईवे किनारे झाड़ियों में शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल, मामले की जाँच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल की गहनता से जाँच की जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वर्दी में महिला कांस्टेबल का शव था। जिसकी उम्र 24-25 साल बताई जा रही है।
महिला सिपाही की संदिग्ध मौत से सनसनी: सड़क किनारे मिला शव, वर्दी में थी तैनात कांस्टेबल विमलेश...देखिए रिपोर्ट #barabanki #UttarPradesh #Crime #NEWS #policewoman pic.twitter.com/ZKxEl5w6qT
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 30, 2025
घटना की गुत्थी सुलझाने की कोशिश...
मिली जानकारी के अनुसार, महिला कांस्टेबल 27 जुलाई को ड्यूटी के लिए निकली थी। सावन के मौके पर महादेवा में उसकी ड्यूटी थी। लेकिन ड्यूटी पर जाते समय वह लापता हो गई। अब उसका शव हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला। शुरुआती जाँच में पता चला है कि महिला कांस्टेबल की हत्या के बाद उसका शव हाईवे किनारे फेंका गया था। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। कॉल डिटेल और अन्य तरीकों से घटना की गुत्थी सुलझाने की कोशिश की जा रही है।
कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर बलात्कार
फरवरी 2024 में एक महिला कांस्टेबल ने हरदोई में तैनात एक कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। अब कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय खुद मौके पर पहुँचे और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो शव की हालत और घटनास्थल के हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।
Location : Barabanki
Published : 30 July 2025, 5:08 PM IST
Topics : Barabanki bushes female Constable Latest News क्राइम