BJP सरकार पर एंबुलेंस सेवा को लेकर समाजवादी पार्टी का हमला, बांदा–चित्रकूट में 108-102 सेवा पर उठे सवाल

समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। सपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दावा किया कि बांदा और चित्रकूट में सरकारी एंबुलेंस तय समय से पांच गुना ज्यादा देर से पहुंच रही हैं, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 January 2026, 11:57 AM IST
google-preferred
Lucknow: समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। सपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दावा किया कि बांदा और चित्रकूट में सरकारी एंबुलेंस तय समय से पांच गुना ज्यादा देर से पहुंच रही हैं, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है।

सपा का कहना है कि ये एंबुलेंस सेवाएं समाजवादी सरकार के कार्यकाल में गरीबों और जरूरतमंदों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की गई थीं, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार इन्हें ठीक से संचालित तक नहीं कर पा रही है। पार्टी ने इसे सरकार की नाकामी और लापरवाही बताया है।

पोस्ट में सपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जनता के जीवन से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार को शर्म आनी चाहिए। सपा ने एंबुलेंस सेवाओं को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है।

Akhilesh Yadav Press Conference: सपा प्रमुख की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस 

वहीं आपको बता दें कि आज दोपहर 12:30 बजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस दौरान अखिलेश यादव एक बार फिर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला कर सकते हैं। राजनीतिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर बड़े बयान आने की संभावना है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 10 January 2026, 11:57 AM IST

Advertisement
Advertisement