मंदिर से लापता तीन मासूम और गायब स्कूटी को पुलिस ने एक घंटे में खोज निकाला

खोराबार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर मंदिर पर खेलने गए तीन मासूम बच्चे अचानक लापता हो गए। बच्चों के गायब होने की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Gorakhpur: खोराबार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर मंदिर पर खेलने गए तीन मासूम बच्चे अचानक लापता हो गए। बच्चों के गायब होने की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही खोराबार पुलिस तत्काल हरकत में आई और महज एक घंटे के भीतर तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान गायब हुई स्कूटी भी पुलिस ने बरामद कर वाहन स्वामी को सुपुर्द कर दिया।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के अनुसार ग्राम नदुआबारी निवासी दो बच्चियां, जिनकी उम्र करीब 17 वर्ष और 6 वर्ष है, तथा एक 5 वर्षीय बच्चा सोमवार सुबह करीब 5 बजे गांव के बाहर स्थित मंदिर पर खेलने गए थे। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन बच्चों का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद मामले की सूचना खोराबार पुलिस को दी गई।

गांवों में सघन तलाशी अभियान

सूचना मिलते ही डांगीपार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम कोनी से एक स्कूटी भी गायब हो गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के गांवों में सघन तलाशी अभियान चलाया। बच्चों की फोटो ग्रामीणों को दिखाकर पूछताछ की गई तथा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।

एटा में दिनदहाड़े चोरी! ग्राहक बनकर आया और लाखों का सोना लेकर फरार… बाजार में हड़कंप

पुलिस की तेज कार्रवाई रंग लाई और करीब एक घंटे बाद ग्राम हथियापरास स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में तीनों बच्चे खेलते हुए मिल गए। बच्चों के पास ही गायब स्कूटी भी बरामद कर ली गई। पूछताछ में पता चला कि 17 वर्षीय किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और वह नासमझी में छोटे बच्चों को स्कूटी पर बैठाकर वहां चली गई थी।

IAS Manoj Kumar Agarwal: जानिये कौन हैं सीनियर IAS मनोज कुमार अग्रवाल, जो बने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव

बच्चों के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम की तत्परता की जमकर सराहना की। बरामदगी टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल गोविंद लाल, ओमकार यादव, संतोष यादव तथा महिला कांस्टेबल पूनम मौर्य शामिल रहीं।

Location :  गोरखपुर

Published :  11 May 2026, 9:30 PM IST

Advertisement