टूटी सड़कें, ठप कारोबार! बदहाल व्यवस्था पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

द्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमण्डल नगर पालिका परिषद रायबरेली के अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर से मिला और सब्जी मण्डी रोड के अधूरे निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी व्यक्त की।

Raebareli: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमण्डल नगर पालिका परिषद रायबरेली के अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर से मिला और सब्जी मण्डी रोड के अधूरे निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी व्यक्त की।

कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न

बग्गा ने नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया कि सब्जी मण्डी मार्ग पर पंजाब क्लाथ हाउस तक आंशिक रूप से सड़क निर्माण कार्य कराने के बाद महीनों से कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार आश्वासन दिये जाने के बावजूद मई-2026 तक भी शेष सड़क निर्माण कार्य पूरा न होना नगर पालिका की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

मार्ग दुर्घटनाओं का कारण

व्यापारियों ने कहा कि पंजाब क्लाथ हाउस से मालखाना होते हुए चिड़ियाखाना तक मार्ग की स्थिति बेहद दयनीय है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, जलभराव और कीचड़ के कारण प्रतिदिन हजारों नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में यह मार्ग दुर्घटनाओं का कारण बन जाता है तथा व्यापारिक गतिविधियाँ पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

पुलिस की रेड पर प्रेमिका को छोड़कर भागा, अब बर्खास्त; जानें सट्टा सिंडिकेट चलाने वाला सिपाही कौन है?

बग्गा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण, जल निकासी एवं मरम्मत कार्य प्रारम्भ कराकर पूर्ण नहीं कराया गया तो व्यापारी सड़क पर उतरकर व्यापक आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! शादी-ब्याह का शोर अब नहीं तोड़ेगा सुकून… रात 10 बजे के बाद तेज आवाज पर लगेगी लगाम

पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर अविलम्ब निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा तथा जनता और व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जायेगा। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

Location :  Raebareli

Published :  11 May 2026, 6:11 PM IST

Advertisement