बदायूं में शराब पर ‘ओवररेट’ का नशा, आखिर क्यों मौन है आबकारी विभाग?

बदायूं जिले में शराब की दुकानों पर निर्धारित कीमतों से अधिक दाम वसूलने का खेल लगातार जारी है। शहर से लेकर देहात तक कई शराब दुकानों पर खुलेआम ओवररेटिंग की शिकायतें सामने आ रही हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 May 2026, 2:45 PM IST

Budaun: बदायूं में देसी शराब की ओवररेट बिक्री ने जोर पकड़ लिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बाईपास माझिया रोड पर स्थित ठेके पर 80 रुपये का क्वार्टर खुले आम 90 रुपये में बेचा जा रहा है। तय दाम से 10 रुपये अधिक वसूली से नाराज ग्राहकों में आक्रोश बढ़ रहा है।

क्या है पूरी खबर?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कारोबार कई दिनों से चल रहा है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद ओवररेट बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। ग्राहकों का कहना है कि ठेकेदार मनमाने दाम वसूल रहा है और विरोध करने पर बहस पर उतर आता है।

विभाग की कार्यशैली पर सवाल

मामले की गंभीरता इस बात से भी समझी जा सकती है कि जिले के आबकारी विभाग में फोन उठाने वाला तक कोई अधिकारी तैयार नहीं है। उपभोक्ता जब फोन कर शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं तो कॉल रिसीव ही नहीं होती। इससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

24 घंटे में 3 कत्ल… ट्रेन से अस्पताल तक फैलाया खौफ, फिर एनकाउंटर में ढेर हुआ कातिल; पुलिस पर भी चलाई थी गोली

सूत्रों के अनुसार, देसी शराब का यह ठेका अमित कुमार सिंह के नाम बताया जा रहा है। लोगों का सवाल है कि जब ठेका सरकारी नियमों के तहत चलता है तो ओवररेट वसूली कैसे संभव है।

दरिंदों को जेल पहुंचाकर दुल्हन बनी बहादुर बेटी! जिस रिश्ते पर उठे सवाल, उसी को दूल्हे ने बनाया मिसाल

ओवररेट बिक्री पर चुप्पी

अब बड़ा सवाल यह है कि आबकारी विभाग आखिर कब तक इस तरह खुले आम हो रही ओवररेट बिक्री पर चुप्पी साधे रहेगा। ग्राहकों ने मांग की है कि तत्काल छापेमारी कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और तय रेट पर ही शराब बिक्री सुनिश्चित की जाए।

Location :  Budaun

Published :  12 May 2026, 2:45 PM IST