हिंदी
जिला पुस्तकालय को बनाया जाएगा आधुनिक अध्ययन केंद्र
Maharajganj: महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में राजकीय पुस्तकालय के विकास, संचालन एवं सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुस्तकालय में आने वाले पाठकों, विशेषकर विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन और संसाधनों की आवश्यकता होती है। पुस्तकालय को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखते हुए इसे एक ऐसे ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, जो विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, जागरूक और सफल बनाने में सहायक हो। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, तकनीकी, साहित्य एवं करियर मार्गदर्शन से संबंधित पुस्तकों की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया।
Maharajganj News: पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल की अचानक मौत, महकमे में शोक
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पुस्तकालय के विकास के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से सहयोग प्राप्त करने हेतु समाज के सक्षम एवं इच्छुक लोगों को प्रेरित किया जाए। साथ ही पुस्तकालय की वित्तीय और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक दक्ष, प्रभावी और पारदर्शी बनाए जाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
जिलाधिकारी ने पुस्तकालय को अद्यतन करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों की राय और सुझावों को भी पुस्तकालय के विकास में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी जनपद में पुस्तकालय शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि महराजगंज में एक गुणवत्तायुक्त, सुव्यवस्थित और प्रभावी पुस्तकालय का संचालन हो।
Maharajganj News: पनियरा में विराट हिन्दू सम्मेलन का भूमि पूजन एवं जागरूकता रैली भव्य रूप से सम्पन्न
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, नगर पालिका महराजगंज की अध्यक्ष पुष्पलता मंगल, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने पुस्तकालय के समग्र विकास के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
Location : Maharajganj
Published : 23 December 2025, 5:47 PM IST
Topics : District Library Maharajganj Modern Study