रायबरेली पहुंची समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की साइकिल यात्रा, 75 जिले में जाकर कर रहे हैं प्रचार

रायबरेली पहुंची समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की साइकिल यात्रा 75 जिले में जाकर प्रचार कर रही है। बताया जा रहा है कि सपा कार्यकर्ता अंकित यादव 2 जून को कासगंज से यह यात्रा का शुभारंभ किया था।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 2 September 2025, 12:05 PM IST

Raebareli: समाजवादी पार्टी के प्रति दीवानगी कहे या कुछ और सपा कार्यकर्ता का एक अनोखा साइकिल यात्रा निकाली गई है। बताया जा रहा है कि सपा कार्यकर्ता अंकित यादव 2 जून को कासगंज से यह यात्रा का शुभारंभ किया था।

लालगंज कस्बा पहुंची सपा की साइकिल यात्रा

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सोमवार की रात वह रायबरेली के लालगंज कस्बा पहुंचे जहां पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। सुबह साइकिल यात्रा उन्नाव के लिए प्रस्थान करेगी। अंकित यादव का कहना कि समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता हूं और मन में विचार आया कि पार्टी के प्रति कुछ काम किया जाए। इसके बाद 75 जिलों में साइकिल यात्रा के लिए निकला हूं और लोगों के बीच जाकर पीडीए के द्वारा जन-जन की बातें पहुंच रहा हूं।

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी

अब तक इन्होंने 62 जिले पूरे कर चुके हैं और अखिलेश यादव से मिलने की चाह बनी हुई है। अंकित यादव अपनी साइकिल पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगाकर यात्रा कर रहे हैं। वे यात्रा के दौरान लोगों से मिल रहे हैं और अपनी बातें साझा कर रहे हैं। और 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे।

UP News: रायबरेली में हत्या के वांछित आठ अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, जानें पूरी खबर

75 जिले का करेंगे भ्रमण 

अंकित यादव समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता ने बताया कि बताया कि वह 2 जून से निकले हैं। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में हुए जाएंगे। 75 जिले का वह भ्रमण करेंगे। आज 62वां जिला रायबरेली है और 92 दिन यात्रा करते हुए हो गए हैं। वह यहां आज पहुंचे हैं। यहां से कल वह उन्नाव के लिए रवाना हो जाएंगे। अंकित यादव ने बताया कि मेरे मन में काफी दिन से विचार चल रहा था कि समाजवादी पार्टी के लिए कुछ करूं। मेरा पूरा परिवार समाजवादी है।

जब अखिलेश यादव ने पीडीए बनाया तो मेरे मन में आया था कि मैं एक साइकिल यात्रा निकालकर पार्टी का संदेश जन-जन तक पहुंचाउ। मेरा उद्देश्य है 2027 में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनवाना है। मुझे विश्वास है कि हम बाबा साहब और उनके संविधान को लागू करेंगे और अपमान करने वालों को हम सत्ता से बाहर करेंगे।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 2 September 2025, 12:05 PM IST