नेपाल बॉर्डर पर थाईलैंड की महिला गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज मिलने से मचा हड़कंप

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर आव्रजन विभाग की टीम ने जांच के दौरान कथित फर्जी भारतीय दस्तावेज रखने के आरोप में थाईलैंड की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद महिला को आगे की कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 18 August 2026, 9:51 AM IST

सोनौली (महराजगंज): भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर आव्रजन विभाग की टीम ने जांच के दौरान कथित फर्जी भारतीय दस्तावेज रखने के आरोप में थाईलैंड की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद महिला को आगे की कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम आव्रजन अधिकारी सोनौली सीमा पर यात्रियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रही एक विदेशी महिला ने अधिकारियों के सामने अपना पासपोर्ट और वीजा प्रस्तुत किया। महिला की भाषा और बोलचाल को लेकर अधिकारियों को संदेह हुआ, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई।

महराजगंज में अफसर अब पढ़ाएंगे सफलता का मंत्र, DM-SP समेत 51 अधिकारियों की लगी ड्यूटी; जानिए किस अधिकारी को मिला कौन सा विद्यालय

पूछताछ में महिला ने अपना नाम चोन यूतिचिरफ्त और खुद को थाईलैंड का निवासी बताया। जांच के दौरान उसके पास से कथित रूप से फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आई। इसके बाद आव्रजन अधिकारियों ने महिला को हिरासत में लेकर सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया।

समाधान दिवस में DM का बड़ा एक्शन: महराजगंज के इस अधिशासी अभियंता का अगले आदेश तक रोका वेतन, प्रमुख सचिव को भी…

पूछताछ में महिला के कई बार भारत आने तथा नेपाल के रास्ते वृंदावन और मथुरा जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि थाईलैंड में महिला कपड़ों का कारोबार करती है।

सोनौली कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  18 August 2026, 9:51 AM IST