नेपाल बॉर्डर पर थाईलैंड की महिला गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज मिलने से मचा हड़कंप
भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर आव्रजन विभाग की टीम ने जांच के दौरान कथित फर्जी भारतीय दस्तावेज रखने के आरोप में थाईलैंड की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद महिला को आगे की कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।