Swami Avimukteshwaranand: UP सीएम योगी आदित्यनाथ का शंकराचार्य विवाद पर बयान, जानिये क्या बोले?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हरियाणा के सोनीपत पहुंचे, जहां मुरथल के नागे बाबा मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शंकराचार्य विवाद पर अपना बयान दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 22 January 2026, 2:53 PM IST
google-preferred

Sonipat: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हरियाणा के सोनीपत पहुंचे, जहां मुरथल के नागे बाबा मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में चल रहे शंकराचार्य विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी और धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया।

कब और कहां कहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मुरथल स्थित नागे बाबा मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संबोधित किया। मंच से उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए अपने भाषण की शुरुआत संतों के जयकारों से की और कहा कि धर्म और राष्ट्र से बढ़कर किसी योगी या सन्यासी के लिए कुछ नहीं होता।

 धर्म और राष्ट्र पर विचार पर क्या बोले

यूपी के सीएम  योगी आदित्यनाथ ने कहा, “धर्म ही उनकी प्रॉपर्टी है और राष्ट्र ही उनका स्वाभिमान। धर्म की आड़ में सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश हो रही है। हमें ऐसे कालनेमि ताकतों से सतर्क रहना होगा जो सनातन धर्म को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।” उन्होंने प्रयागराज की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी को जीवन में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बताया।

मणिकर्णिका घाट में खंडित मूर्तियों पर सपा का मोर्चा, अखिलेश यादव ने गठित किया प्रतिनिधि मंडल

आगे सीएम योगी ने कहा कि, धर्म की उपासना बहुत जरूरी है, लेकिन किसी पर इसे थोपना सही नहीं है। उन्होंने धर्मांतरण और लव जिहाद जैसी गतिविधियों पर सख्त रोक लगाने की भी बात दोहराई।

सांस्कृतिक और सामाजिक संदेश

योगी आदित्यनाथ ने नाथ संप्रदाय के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि यह संप्रदाय समाज को जीवन जीने की सही दिशा देता है और सनातन धर्म को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत बनाने की भी सराहना की।

नशा मुक्ति और युवाओं की भूमिका

सीएम ने नशे को समाज और राष्ट्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया और कहा कि सीमाओं के पार से आने वाले नशे को रोकने और सप्लायर्स पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने पर जोर दिया।

MBBS डॉक्टरों के लिए बंपर मौका: ESIC में बिना परीक्षा 225 पदों पर सीधी भर्ती, जानिये कैसे करें आवेदन

राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी देश भारत को सेना के बल से दबा नहीं सकता। उन्होंने युवाओं को कर्तव्य और धर्म के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। राम मंदिर निर्माण और काशी धाम में हो रहे ऐतिहासिक परिवर्तनों का जिक्र करते हुए उन्होंने देश के विकास और सांस्कृतिक उत्थान की दिशा पर भी प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री की पहल से मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ और अब तक लगभग 45 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जो भी शक्तियां सनातन धर्म और राष्ट्र की एकता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगी, उनके खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा।

Location : 
  • Sonipat

Published : 
  • 22 January 2026, 2:53 PM IST

Advertisement
Advertisement