“घुसपैठ और तुष्टिकरण से त्रस्त थी जनता…” बंगाल जीत पर सुरेश राणा का बड़ा हमला

मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बंगाल में भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने बंगाल की पूर्व सरकारों पर घुसपैठ, तुष्टिकरण और लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप लगाए।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 15 May 2026, 10:30 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के कोर्ट रोड स्थित जिला सहकारी बैंक में पूर्व गन्ना मंत्री और भाजपा नेता सुरेश राणा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बैंक सभापति ठाकुर रामनाथ और उनकी टीम की ओर से किया गया था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का जश्न मनाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को इस जीत का सबसे बड़ा आधार बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल के कार्यकर्ताओं की वर्षों की तपस्या, संघर्ष और जनता के समर्थन ने भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाई है। राणा ने कहा कि पूरे देश में भाजपा समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है और बंगाल में बदलाव की नई उम्मीद जगी है।

उन्होंने कहा कि बंगाल कभी देश की आर्थिक और सांस्कृतिक पहचान हुआ करता था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी महान हस्तियों की विचारधारा ने देश को नई दिशा दी। भाजपा उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

घुसपैठ और तुष्टिकरण से जनता हो चुकी थी परेशान

सुरेश राणा ने बंगाल की पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक डीएमसी और उससे पहले की वामपंथी सरकारों ने राज्य को घुसपैठियों के प्रभाव में धकेला। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमाओं को खुला छोड़कर बाहरी लोगों को बसाने का काम किया गया, जिससे आम जनता परेशान हो गई थी।

महराजगंज: शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही युवती

उन्होंने कहा कि बंगाल की संस्कृति, भाषा और मूल पहचान को कमजोर करने की कोशिश की गई। सड़क, बिजली, पानी और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी लगातार खराब होती चली गई। राणा ने कहा कि जनता लोकतांत्रिक तरीके से बदलाव चाहती थी और अब उसने भाजपा को सत्ता देकर अपना स्पष्ट संदेश दे दिया है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी की डबल इंजन सरकार के जरिए बंगाल में विकास को नई रफ्तार मिलेगी। आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं, जो अब तक राज्य में प्रभावी रूप से लागू नहीं थीं, अब लोगों तक पहुंचेंगी। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

समाजवादी पार्टी पर भी साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान सुरेश राणा ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं की राजनीति हमेशा विवादित बयानबाजी और तुष्टिकरण पर आधारित रही है। उन्होंने निशांत देव की घटना को दुखद बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में नेताओं को संवेदनशीलता और मर्यादा के साथ बयान देना चाहिए।

कितना झूठ बोलेगी महराजगंज पुलिस? गांव में चली गोलियां, पुलिस बोली- कुछ नहीं हुआ, आखिर क्यों सच छिपा रहे अफसर?

राणा ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कुछ नेता समाज में जातीय और धार्मिक तनाव पैदा करने वाले बयान देते हैं, जिससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में भाषा और आचरण की मर्यादा बेहद जरूरी है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि जनता अब विकास, सुरक्षा और राष्ट्रहित की राजनीति चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "नेशन फर्स्ट" विजन के कारण ही भाजपा लगातार जनता का विश्वास जीत रही है। अंत में उन्होंने बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री मोदी को इस जीत के लिए बधाई दी।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  15 May 2026, 10:30 PM IST

Advertisement