Sultanpur: ‘स्मार्ट गांव’ के दावों पर सवाल, शिकायत पर प्रधान बोले “112 बुला लो”, बीडीओ ने मांगा प्रार्थना पत्र

सुल्तानपुर के लंभुआ ब्लॉक स्थित सूर्यभान पट्टी ग्राम पंचायत के भूअरहवा गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 August 2026, 7:55 PM IST

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की "स्मार्ट गांव" परिकल्पना के बीच सुल्तानपुर के लंभुआ विकासखंड की ग्राम पंचायत सूर्यभान पट्टी के भूअरहवा गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। गांव के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव होने के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया।

जलनिकासी बाधित होने से बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों के अनुसार बृजेश वर्मा के घर के पास बीच रास्ते में लंबे समय से गंदा पानी जमा है। यही गांव आने-जाने का एकमात्र रास्ता है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा पानी की निकासी रोक दिए जाने के कारण यह समस्या गंभीर हो गई है।

Sultanpur: ‘मॉल खुले, बाजार बंद क्यों?’ व्यापारियों ने सरकार पर लगाया दोहरे कानून का आरोप, समान नियम लागू करने की मांग

शिकायत के बाद भी नहीं निकला समाधान

ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने पर ग्राम प्रधान शिवकुमार ने समाधान कराने के बजाय "112 बुला लीजिए, अभी हम पढ़ाने में व्यस्त हैं" कहकर बात टाल दी। इसके बाद ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) लंभुआ से फोन पर शिकायत की, लेकिन उन्होंने प्रार्थना पत्र देने की बात कहकर औपचारिक कार्रवाई की सलाह दी।

बीमारियों और हादसों का बढ़ा खतरा

ग्रामीणों का आरोप है कि महीनों से समस्या जस की तस बनी हुई है। गंदे पानी से होकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को रोजाना गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

Sultanpur: जलभराव से निजात के लिए युद्ध स्तर पर जुटा प्रशासन

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने तथा मार्ग को आवागमन योग्य बनाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

Location :  Sultanpur

Published :  1 August 2026, 7:55 PM IST