समाजवादी पार्टी के विधायक राहुल लोधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कृषि मंत्री की आय कई गुना बढ़ गई है, लेकिन किसानों की आय अब तक नहीं बढ़ पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का वास्तविक लाभ किसानों तक नहीं पहुंच रहा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।

Lucknow: समाजवादी पार्टी के विधायक राहुल लोधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कृषि मंत्री की आय कई गुना बढ़ गई है, लेकिन किसानों की आय अब तक नहीं बढ़ पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का वास्तविक लाभ किसानों तक नहीं पहुंच रहा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।
इसके साथ ही उन्होंने औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी के यूपी में बढ़ते निवेश संबंधी दावों पर भी सवाल उठाए। लोधी ने कहा कि यदि पिछली सरकार के समय वसूली होती थी और अब प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है, तो भाजपा सरकार के प्रतिनिधियों को निवेश लाने के लिए विदेश जाने की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने सरकार से पारदर्शिता और किसानों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।