गोरखपुर जेल में सपा कार्यकर्ता से मिले माता प्रसाद पांडे, बीजेपी सरकार पर कसा ये तंज

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे मंगलवार को गोरखपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर जिला जेल पहुंचकर सपा के पूर्व पार्षद श्याम यादव से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 May 2026, 1:27 AM IST

Gorakhpur: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे मंगलवार को गोरखपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर जिला जेल पहुंचकर सपा के पूर्व पार्षद श्याम यादव से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और तीखे तंज कसे।

जनता को लूट रही है सरकार

माता प्रसाद पांडे ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता त्रस्त है। सरकार महंगाई के नाम पर जनता को बकायदा लूटने का काम कर रही है।" उन्होंने आगे दावा किया कि इन सभी परेशानियों से तंग आ चुकी जनता साल 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सूबे से उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी और प्रदेश में एक 'नई सुबह' की शुरुआत होगी।

‘एक यूनिट खून, कई जिंदगियां बचा सकता है’… गोरखपुर में रक्तदान शिविर में उमड़ा युवा उत्साह

फर्जी एनकाउंटर पर सरकार को घेरा

माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुन-चुनकर पीडीए वर्ग के लोगों को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वह विधानसभा में भी उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं और इसको लेकर मैं सदन में भी सवाल उठा चुका हूं। ये लोग पीडीए को चुनकर ऐसा कर रहे।

उन्होंने कहा कि सरकार जो है वह भगवान भरोसे है, जनता के भरोसे नहीं है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है और उनको लाभ पहुंचाने के लिए लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाये जा रहे हैं।

राज्य में समय पर पंचायत चुनाव न कराए जाने के गंभीर सवाल पर माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि इसकी पूरी विफलता की जिम्मेदारी मौजूदा सरकार की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराने में पूरी तरह विफल रही और यही वजह है कि अब पंचायतों में प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं।

घाटों पर बैरिकेडिंग, गांवों में अलर्ट… गोरखपुर में हादसे रोकने की बड़ी मुहिम

तेल और गैस के भंडार पर सरकार को घेरा

उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि केंद्र और राज्य सरकार पहले बड़े-बड़े दावे कर रही थी कि हमारे पास एक साल तक का तेल और गैस का अग्रिम सुरक्षित भंडार है, तो अब वह भंडार अचानक कहां गायब हो गया।

Location :  Gorakhpur

Published :  27 May 2026, 1:23 AM IST