Muzaffarnagar News: सरकार के बजट पर सपा नेता का तीखा तंज, जानिये किसके लिए बना 2026-27 का पूरा खाका

सपा महासचिव हरेंद्र मलिक ने बजट 2026-27 को आमजन विरोधी करार दिया। वीडियो में कहा कि यह केवल 5% अमीरों के लिए है, जबकि किसान, नौजवान, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 2 February 2026, 2:23 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपनी एक वीडियो जारी कर कहा कि यह बजट केवल कुछ खास लोगों और अमीरों के लिए तैयार किया गया है, जबकि 95% भारतीयों के लिए इसमें कोई लाभ नहीं है। उन्होंने इसे “आमजन विरोधी बजट” करार दिया।

बजट में आम जनता का ना जिक्र ना फिक्र

वीडियो में हरेंद्र मलिक ने कहा कि बजट में आम जनता के हितों की अनदेखी की गई है। उनका कहना है कि बजट केवल 5% अमीरों के लिए है और ये लोग भाजपा के प्रिय हैं। जबकि मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, छोटा व्यापारी और दुकानदार इससे वंचित रह गए हैं।

टैक्स में छूट पर उठाए सवाल

सपा महासचिव ने कहा कि बजट में जनता को टैक्स में राहत न देना “बड़ा शोषण” है। उन्होंने कहा कि अमीरों के काम, कारोबार और घूमने-फिरने पर 10 तरह की छूट दी गई है, जबकि बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रहे लोगों की उम्मीद की थाली खाली है। उन्होंने इसे टैक्स शोषण करार दिया।

Budget Session: राहुल गांधी के बयान पर संसद में हंगामा, राजनाथ सिंह का जवाब; जानिये भाषण की खास बातें

किसानों और नौजवानों की उपेक्षा

हरेंद्र मलिक ने कहा कि बजट में किसानों और नौजवानों के लिए कोई योजना या राहत नहीं है। उनका कहना है कि यह बजट उनकी समस्याओं को अनदेखा करता है। किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी अपने लिए कोई समाधान खोज रहे हैं, लेकिन उन्हें कहीं मदद नहीं मिल रही।

महिलाओं और शिक्षा पर भी ध्यान नहीं

वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि बजट न तो महिलाओं की रसोई में राहत दे रहा है और न ही सस्ती दवाई और शिक्षा की सुविधाओं की बात करता है। उनका कहना है कि इससे आमजन और गरीबों में निराशा और बढ़ गई है।

मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायी ठगे हुए महसूस कर रहे

हरेंद्र मलिक ने कहा कि मध्यम वर्ग, छोटे व्यवसायी और दुकानदार इस बजट से ठगे हुए महसूस कर रहे हैं। शोषित और वंचित लोग जहां थे, उससे भी नीचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बजट में उनकी सामाजिक सुरक्षा केवल औपचारिकता तक सीमित है।

मुजफ्फरनगर में घटी खौफनाक वारदात: दोस्त संग निकला युवक, कंबल में लिपटी लाश बनकर सुबह लौटा शहर, पढ़ें पूरा मामला

आमजन विरोधी बजट का आरोप

वीडियो के माध्यम से सपा नेता ने निष्कर्ष निकाला कि यह बजट आमजन विरोधी है और केवल 5% अमीरों के हित में तैयार किया गया है। उन्होंने सरकार से अपेक्षा जताई कि भविष्य में बजट तैयार करते समय आमजन की जरूरतों और परेशानियों पर ध्यान दिया जाए।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 2 February 2026, 2:23 PM IST

Advertisement
Advertisement