Kannauj: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान, जातीय जनगणना से लेकर शंकराचार्य विवाद पर कही ये बात

कन्नौज में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कई मुद्दों को उठाया। उन्होंने कन्नौज से अपने गहरे जुड़ाव की बात कही और क्षेत्र के विकास को जनता के समग्र विकास से जोड़कर देखा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 January 2026, 5:38 PM IST

Kannauj: कन्नौज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य और केंद्र की नीतियों पर तीखा हमला करते हुए जनता के सामने कई मुद्दों को रखा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से उनका गहरा जुड़ाव है और कन्नौज के विकास से ही जनता का भी विकास संभव है।

सेंसेस और जातीय जनगणना पर जोर

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाला सेंसेस (जनगणना) बड़ी खबर है और इसमें लोगों की सभी जानकारियां गिनी जाएंगी। उन्होंने सरकार से जातीय जनगणना शामिल करने की मांग की। उनका कहना था कि इससे हर जाति को उनके अधिकार और सम्मान दिलाना आसान होगा और समाज में झगड़े कम होंगे।

UGC के नए नियमों पर ‘सुप्रीम’रोक, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- बात सिर्फ नियम की नहीं…

भाजपा पर आरोप और महंगाई

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण आम जनता को भारी महंगाई और आर्थिक दबाव झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि लोग केवल पीतल के जेवर पहनें, जबकि सोना और अन्य कीमती धातुएं सरकार समर्थकों द्वारा खरीदी जा रही हैं, जिससे दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का अपमान

सपा अध्यक्ष ने पूज्य शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के सवालों पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं है और जानबूझकर शंकराचार्य का अपमान किया गया।

असम, नॉर्थ ईस्ट और PDA पर बयान

अखिलेश ने असम और नॉर्थ ईस्ट के मुद्दों पर कहा कि समाजवादी नेताओं का उद्देश्य इन इलाकों को देश से जुड़ाव महसूस कराना था। उन्होंने कहा कि कई बार राजनीतिक बयानबाजी केवल पद बनाए रखने की रणनीति होती है। उन्होंने PDA (People’s Democratic Alliance) की बढ़ती ताकत का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा इस वजह से घबराई हुई है। "अभी PDA ने बीजेपी को हराया है, PDA की ताकत से बहुत लोग घबराए हुए हैं। ये लोग PDA की वजह से UGC लाएं हैं।"

विमान हादसे और हवाई सुरक्षा

अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र डिप्टी सीएम के विमान क्रैश मामले पर ममता बनर्जी के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सभी हवाई जहाजों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए और जिस कंपनी के विमान क्रैश हुए हैं, उस पर विशेष नजर रखी जानी चाहिए। "जो हवाई जहाज सही था, अभी तक उड़ रहा था और विजिबिलिटी जब 3 किलोमीटर थी तो ये हादसा कैसे हुआ? तो ये जांच जरूरी है।"

अखिलेश यादव ने कसी कमर: 2027 की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी, पढ़ें कैसी चल रही इस बार की खास तैयारी?

बिजली, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर चिंता

अखिलेश ने अंत में कहा कि बिजली के बिल, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के कारण जनता समाजवादी पार्टी की ओर लौट रही है। उनका कहना था कि यही कारण है कि समाजवादी पार्टी भविष्य में फिर से मजबूत होकर सत्ता में आएगी।

Location : 
  • Kannauj

Published : 
  • 30 January 2026, 5:38 PM IST