“अब नहीं बच पाएगा…” खदान में युवक को कूदते देख सहम गए लोग, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

सोनभद्र के ओबरा क्षेत्र में बंद खदान के पानी में एक व्यक्ति के अचानक छलांग लगाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक समझाइश कर व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 May 2026, 5:15 PM IST

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के  ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुण्डी खनन क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने बंद पड़ी खदान में भरे पानी में अचानक छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक व्यक्ति पहले खदान के किनारे पहुंचा और फिर कपड़े उतारकर सीधे पानी में कूद गया। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर शोरगुल मच गया।

घटना की सूचना कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग खदान के आसपास जमा हो गए। कई लोग पानी में उतरे व्यक्ति को बाहर आने के लिए आवाज लगाते रहे, लेकिन वह काफी देर तक पानी में ही बना रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना का वीडियो और तस्वीरें भी आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लीं, जिसके बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

Deoria News: महंगाई और NEET Paper Leak पर ठेले पर बाइक लेकर उतरे समाजवादी कार्यकर्ता

पुलिस ने समझाकर सुरक्षित बाहर निकाला

सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पहले भीड़ को नियंत्रित किया और फिर पानी में मौजूद व्यक्ति को बाहर आने के लिए समझाना शुरू किया।

काफी देर तक चले समझाने के बाद व्यक्ति पुलिस की बात मान गया और खुद तैरकर बाहर आ गया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की।पुलिस जांच में व्यक्ति की पहचान हजारी यादव पुत्र स्वर्गीय हजारी यादव निवासी रेलवे बिल्ली स्टेशन के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने उसे अपने साथ लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गोरखपुर: महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, रिक्शे पर बाइक रखकर किया विरोध

नशे की हालत या कोई और वजह? जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हजारी यादव नशे की हालत में था, हालांकि पुलिस अभी हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने यह कदम नशे में उठाया या इसके पीछे कोई और कारण था।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में पूछताछ जारी है और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल व्यक्ति सुरक्षित है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Location :  Sonbhadra

Published :  18 May 2026, 5:15 PM IST