Fatehpur Suicide: आबूनगर में युवक ने संदिग्ध हालात में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
मृतक की पहचान प्रकाश उर्फ सोनू सिंह के रूप में हुई है, जो आबूनगर में किराए के कमरे में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह पुरानी तहसील में मुंशी के पद पर कार्यरत था। गुरुवार को जब कमरे के अंदर उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला, तो आसपास के लोगों और परिजनों के बीच हड़कंप मच गया।