हिंदी
इलाके में सनसनी फैल गई
Sonbhadra: ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-10 में एक 20 साल युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती का शव कमरे के अंदर पाइप से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान अर्चना, पुत्री स्वर्गीय राधेश्याम चौधरी निषाद, के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर अर्चना घर पर खाना खाने के बाद यह कहकर निकली थी कि वह सेक्टर-03 स्थित पुराने घर पर नहाने जा रही है और कुछ ही देर में वापस लौट आएगी। लेकिन देर शाम तक उसके घर न लौटने पर परिवार को चिंता होने लगी।
ब्रेकिंग: सोनभद्र में युवती की संदिग्ध मौत। ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित कच्चे मकान में 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।@sonbhadrapolice #Sonbhadra #BreakingNews #UPNews pic.twitter.com/EoeAZdDjAi
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 4, 2026
अर्चना के वापस न आने पर परिजनों ने रात में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। शनिवार सुबह उसकी बहन अतिमा उसे खोजते हुए पुराने घर पहुंची। जैसे ही उसने कमरे के अंदर प्रवेश किया, वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। अर्चना का शव पाइप से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। बहन ने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी, जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।
छात्रों के सपनों के साथ बड़ा खेल: एडमिशन के नाम पर लाखों की ठगी! हैरान कर देगा सोनभद्र का ये मामला
परिजनों के मुताबिक, अर्चना चार बहनों और दो भाइयों में से एक थी। परिवार के अधिकतर सदस्यों की शादी हो चुकी है, जबकि अर्चना और उसकी एक बहन की शादी अभी बाकी थी। परिवार की ओर से यह भी बताया गया है कि अर्चना की किसी युवक से बातचीत होती थी। ऐसे में पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
Location : Sonbhadra
Published : 4 April 2026, 6:32 PM IST
Topics : Obra Sonbhadra sonbhadra news UP News UP Police