हिंदी
यूपी के सोनभद्र में शुक्रवार को एक युवती के पुल से छलांग लगाने की खबर सामने आयी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद मौक पर हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती पुल से कूदकर सीधे नदी में जा गिरी।
युवती ने पुल से लगाई छलांग
Sonbhadra: यूपी के सोनभद्र में शुक्रवार को चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित एक पुल से युवती ने छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को घटना की बात की सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसा चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित सोन पुल का है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सोनभद्र दौरे पर महिला आयोग अध्यक्ष, जनसुनवाई में सुनी महिलाओं की शिकायतें
जानकारी के अनुसार जैसे ही युवती के नदी में कूदने की खबर मिली पास में खड़े एक युवक राहुल चौधरी ने युवती को सुरक्षित रूप से नदी से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। युवती के आत्मघाती फैसले से लोगों में हड़कंप मच गया।
सोन पुल पर जुटी लोगों की भीड़
पुलिस ने बताया कि युवती ने नदी में छलांग क्यों लगाई इसकी जांच की जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस युवती की तहकीकात में जुटी है। पुलिस यह पता कर रही है कि युवती ने नदी में छलांग क्यों लगाई।
Sonbhadra News: सोनभद्र में भीषण आग से दुकान राख, एक ही पल में उजड़ गया परिवार का सहारा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती नदी में गिरने के बाद कुछ देर तक पानी में तैरती हुई दिखाई दी, जिसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। युवक के नदी में कूदने की घटना की बात आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। जिससे घटना वाली जगह पर भीड़ उमड़ गई। इस दौरन चोपन पुलिस मौके पहुंच गई।