सोनभद्र के चोपन क्षेत्र में देर रात सर्राफा व्यापारी के घर हुई वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और आराम से कीमती जेवरात व नकदी समेट ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
Sonbhadra: जनपद के चोपन थाना क्षेत्र से चोरी की एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोपन कस्बे में बीती रात बेखौफ चोरों ने एक सर्राफा व्यापारी के घर को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये के जेवरात व नगदी लेकर चंपत हो गए। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पूरे परिवार को उनके कमरों में ही बाहर से कैद कर दिया था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोपन निवासी सर्राफा व्यापारी दिनेश वर्मा का परिवार रोज की तरह रात को खाना खाकर घर की ऊपरी मंजिल पर सोने चला गया था। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाया और देर रात घर में दाखिल हो गए। पकड़े जाने के डर से चोरों ने सबसे पहले उन कमरों को बाहर से बंद कर दिया जिनमें परिवार सो रहा था। इस चालाकी की वजह से परिवार का कोई भी सदस्य बाहर निकलकर विरोध नहीं कर सका।
देवरिया में खौफनाक हादसा: बस से टकराई बाइक, कुछ ही पलों में उजड़ गए दो घर
परिवार को कैद करने के बाद चोरों ने घर के अन्य कमरों में जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने कमरों में रखी आलमारियों और बक्सों के ताले तोड़ दिए और सारा सामान फर्श पर बिखेर दिया। पीड़ित दिनेश वर्मा के मुताबिक, सुबह करीब 4:30 बजे जब उनकी नींद खुली, तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह बाहर से बंद मिला। अनहोनी की आशंका होने पर वह दीवार फांदकर नीचे आए और कमरे का कुंडा खोला। नीचे जाकर देखा तो अन्य कमरों के दरवाजे भी बाहर से लॉक थे और एक कमरे की आलमारी खुली पड़ी थी।
व्यापारी ने बताया कि चोरों ने घर से लगभग 60 से 65 हजार रुपये नकद, करीब ढाई से तीन भर सोना और तीन से चार भर चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं। राहत की बात यह रही कि चोर दुकान की मुख्य तिजोरी तक नहीं पहुंच पाए, जिससे एक बड़ी चोरी टल गई।
IPL 2026: RCB का ऐतिहासिक बदलाव, IPL की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी अब नए हाथों में…
घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 और चोपन थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।