समाधान दिवस, फाइल से निकलकर गांव तक पहुंचा प्रशासन, DM ने जमीन पर कराए संस्थाओं का निपटारा

महराजगंज तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनशिकायतों की सुनवाई करते हुए कई मामलों का तत्काल समाधान कराया। शेष प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 February 2026, 8:34 PM IST

Maharajganj: तहसील सदर परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 मामलों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण करा दिया।

अन्य प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत परसा गिदही, घुघली, जंगल जरलहा उर्फ अनंतपुर और ग्राम भैंसा में विभागीय टीम भेजकर स्थलीय जांच कराई। साथ ही बलुआपार निवासी त्रिवेणी पुत्र धनराज की खतौनी शुद्धिकरण की प्रक्रिया भी तुरंत पूरी कराई गई।

UP में बजने वाला है पंचायत चुनाव का बिगुल, जानिये लोकल सरकार चुनने की दिलचस्प कहानी

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को आईजीआरएस एवं तहसील दिवस से जुड़े मामलों पर व्यक्तिगत निगरानी रखने और अंतिम रिपोर्ट से पहले शिकायतकर्ता से संवाद करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रभावी जनसुनवाई करने तथा महत्वपूर्ण मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश भी दिए गए।

रायबरेली में दर्दनाक हादसा: 50 फीट से गिरा राजमिस्त्री, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक आयुक्त सहकारिता सुनील गुप्ता, उपनिदेशक कृषि संजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, बीएसए ऋद्धि पांडेय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 7 February 2026, 8:34 PM IST