Muzaffarnagar: पत्नी से विवाद में पति ने खाया जहर, हालत गंभीर
शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी इलाके में पति-पत्नी के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जहां एक युवक ने गुस्से में आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने खाया जहर (Img: Dynamite News )
Muzaffarnagar: शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी इलाके में पति-पत्नी के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जहां एक युवक ने गुस्से में आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया।
यह है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार आकाश पुत्र राजू निवासी रामपुरी ने पत्नी से विवाद के बाद यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन मेरठ के शीला हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर युवक के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
जल्द कार्रवाई का दावा किया जा रहा
पुलिस ने परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द कार्रवाई का दावा किया जा रहा है।