कपड़े की पोटली वहीं रह गई और उजड़ गई दुनिया! सीतापुर में रोडवेज बस की टक्कर से फेरी वाले की मौत, घर में पसरा सन्नाटा

सीतापुर में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 12 October 2026, 8:50 PM IST
google-preferred

Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में बिसवां कोतवाली क्षेत्र के बिसवां-सिधौली मार्ग पर सोमवार दोपहर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा धौकलगंज पुलिस चौकी के पास हुआ। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

सामने से आ रही बस ने बाइक में मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के जापरपुर सिहर गांव निवासी योगेंद्र (30), पुत्र जय सिंह, अपने साथी गौरव (18), पुत्र महेश, के साथ बाइक से सीतापुर जा रहे थे। दोनों बहराइच जिले के मदन कोठी में रहकर कपड़ों की फेरी लगाने का काम करते थे।

सीतापुर में दुकान विवाद को लेकर खूनी झड़प, पुलिस ने दो आरोपियों को लिया हिरासत में

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जब वे बिसवां-सिधौली मार्ग पर धौकलगंज पुलिस चौकी के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में गौरव को मृत घोषित किया

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसवां पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, योगेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।

किसानों के खाते में पहुंचेगी राहत की रकम! सीतापुर के 7,356 किसानों को मिला अनुदान, इस वजह से सरकार ने जारी किए पैसे

पुलिस ने शुरू की आवश्यक कार्रवाई

पुलिस ने गौरव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Sitapur

Published :  12 October 2026, 8:50 PM IST

Related News

Advertisement