हिंदी
नीम के पेड़ से लटका मिला 23 वर्षीय युवक का शव (Img: Dynamite News)
Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक 23 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान सेमरा गांव निवासी अमित उर्फ टीपी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार, अमित मंगलवार रात मराठा देवी मंदिर पर मेला देखने गया था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गुलजारी के बाग में नीम के पेड़ से उसका शव लटका देखा। इसके बाद गांव में इसकी सूचना फैल गई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अमित के रूप में की। युवक के पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलने पर मिश्रिख कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, ताकि घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
सीतापुर में तेज रफ्तार वाहन ने छीन ली ई-रिक्शा चालक की जिंदगी, टक्कर मारकर फरार हुआ ड्राइवर
युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Location : Sitapur
Published : 14 October 2026, 7:27 PM IST