सीतापुर में ‘माखनचोर’ का स्वागत! 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर अभेद्य पहरा, परिंदा न मार पाए पर; ऐसा रचा ‘सुरक्षा चक्र’

जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सीतापुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले के 28 थाना क्षेत्रों में 1,800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जबकि 350 से ज्यादा CCTV कैमरों के जरिए प्रमुख स्थानों पर नजर रखी जाएगी।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 2 September 2026, 3:35 PM IST
google-preferred

Sitapur: सीतापुर जिले में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को लेकर जिले में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। चार सितंबर को होने वाले पर्व के दौरान मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए जिलेभर में सुरक्षा का विस्तृत प्लान तैयार किया गया है।

28 थाना क्षेत्रों में तैनात रहेगा पुलिस बल

जिले के सभी 28 थाना क्षेत्रों में सुरक्षा की जिम्मेदारी दो एएसपी और सात सीओ के साथ 1,800 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के हवाले रहेगी। तैनात बल में 700 से अधिक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और अधिक भीड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा।

Sitapur News: जिला महिला अस्पताल के रास्ते पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमण

महिला पुलिसकर्मियों की रहेगी विशेष तैनाती

जिन मंदिरों में महिलाओं और महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने की संभावना है, वहां महिला पुलिसकर्मियों की अलग से ड्यूटी लगाई जाएगी। पुलिस बल को भीड़ को व्यवस्थित रखने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

350 से अधिक CCTV कैमरों से होगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था के तहत ईगल कंट्रोल रूम को सक्रिय रखा जाएगा। जिले में स्थापित 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए प्रमुख स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी। जरूरत पड़ने पर निजी प्रतिष्ठानों में लगे कैमरों की फुटेज भी पुलिस इस्तेमाल करेगी।

संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर

पुलिस की निगरानी भीड़भाड़ वाले स्थानों के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों और संदिग्ध गतिविधियों पर केंद्रित रहेगी। सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी असामान्य स्थिति की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

फायर टेंडर भी रहेंगे तैयार

किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। सीतापुर शहर के अग्निशमन केंद्र पर दो फायर टेंडर तैयार रहेंगे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील स्तर पर भी फायर टेंडर उपलब्ध रहेंगे, जिन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत मौके पर भेजा जा सकेगा।

Sitapur Accident: रक्षाबंधन पर बहन के घर आए जीजा-साले, रात में निकले तो सुबह मिली दोहरी मौत की खबर; हादसे ने मचाया कोहराम

जिला अस्पताल में भी इमरजेंसी तैयारी

स्वास्थ्य विभाग ने भी जन्माष्टमी को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल में आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को तैयार रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना में घायलों को तत्काल इलाज मिल सके।

एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिए सतर्कता के निर्देश

एसपी आलोक सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी को लेकर जिले में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सभी थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की प्राथमिकता रहेगी।

Location :  Sitapur

Published :  2 September 2026, 3:35 PM IST

Advertisement