हिंदी
राम मंदिर ट्रस्ट (Img: Pinterest)
Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और प्रबंधन से जुड़े श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा बदलाव किया गया है। ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के मदन मोहन पांडे और शिकोहाबाद की निर्मला यादव शामिल हैं।
इस बीच, राम मंदिर ट्रस्ट जल्द ही अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने वाला है। CEO की नियुक्ति का फैसला ट्रस्ट की बैठक में लिया गया और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है। यह अहम बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास 'मणिरामदास छावनी' में हो रही है। उम्मीद है कि नए ट्रस्टियों और CEO की नियुक्ति से राम मंदिर के कामकाज में और सुधार आएगा।
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को चुनने के लिए बनाई गई समिति ने ट्रस्ट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस पद के लिए पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडे सबसे आगे माने जा रहे हैं। इसके अलावा पूर्व IPS अधिकारी परेश सक्सेना और IAS अधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा और दिनेश चंद्र सिंह के नामों पर भी विचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - Ram Mandir Ayodhya: कौन बनेगा राम मंदिर का पहला CEO, कल खुलेगा बड़ा राज!; किसके सिर सजेगा ताज?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए 5,500 से ज्यादा आवेदन मिले थे। चयन प्रक्रिया के लिए तीन सदस्यों की एक समिति बनाई गई थी, जिसमें रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, सुरेश हवारे और विष्णुकांत चतुर्वेदी शामिल थे। आवेदकों की स्क्रीनिंग के बाद कई चरणों में इंटरव्यू की प्रक्रिया आयोजित की गई।
यह भी पढ़ें - Ayodhya: राम मंदिर में 2 सितंबर को होगा बड़ा फैसला! ट्रस्ट के इस नए मॉडल से बदल जाएगी पूरी व्यवस्था?
CEO पद के उम्मीदवारों का मूल्यांकन लीडरशिप क्वालिटी, मंदिर प्रबंधन की समझ, चुनौतियों से निपटने की क्षमता और धार्मिक व सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने की योग्यता जैसे आधारों पर किया गया। अंतिम चरण में तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया था और अब उनमें से किसी एक के बारे में अंतिम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।
Location : Ayodhya
Published : 2 September 2026, 3:04 PM IST