‘बचा लो-बचा लो’ की चीखों के बीच सीतापुर नदी में समाया जवान बेटा, रो-रोकर परिजन बेहाल

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पिरई नदी में नहाते समय डूबे 19 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह गोताखोरों ने बरामद कर लिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 August 2026, 3:57 PM IST

Sitapur: इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर पिरई नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबे 19 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह गोताखोरों ने बरामद कर लिया। शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

नदी में नहाने गया था युवक

जानकारी के अनुसार, पिपरी खुर्द निवासी रवि राठौर (19) पुत्र विजय शंकर शनिवार दोपहर दोस्तों के साथ गाड़ी घाट देविरया पुल के पास पीपर नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक नदी के गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते रवि पानी में डूबकर लापता हो गया था।

ये भी पढ़ें - जेल पहुंचने से पहले ही गायब हुआ चोर, सुल्तानपुर में पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने नदी में युवक की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिलने पर इमलिया सुल्तानपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। शनिवार देर रात अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान प्रभावित रहा। रविवार सुबह दोबारा गोताखोरों ने नदी में खोजबीन शुरू की।कई घंटों की मशक्कत के बाद सुबह करीब 12 बजे रवि का शव नदी में मिला।

ये भी पढ़ें - रक्षाबंधन से एक दिन पहले सूनी रह गई कई भाइयों की कलाई, घर लौटते वक्त उजड़ गए परिवार; सुल्तानपुर में खौफनाक हादसा

परिजनों में मातम

शव बरामद होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Location :  Sitapur

Published :  30 August 2026, 3:57 PM IST