बदमाशी होई, भले जेल होई चाहे फांसी रे! देवरिया में कोतवाल के चेंबर में महिला ने ठुमके लगाकर बनाई रील

देवरिया सदर कोतवाली परिसर स्थित कोतवाल के चेंबर में महिला द्वारा भोजपुरी गाने पर बनाई गई रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 30 August 2026, 5:27 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया में रील बनाने का शौक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अच्छे व्यूज और वायरल होने की चाहत में अब लोग जगह और मौके की गंभीरता को भी नजरअंदाज करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देवरिया सदर कोतवाली से सामने आया है, जहां एक महिला ने कोतवाल के चेंबर में भोजपुरी गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला भोजपुरी गाने “बदमाशी होई, बदमाशी होई, भले जेल होई चाहे फांसी रे...” पर रील बनाती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो देवरिया सदर कोतवाली परिसर में कोतवाल के चेंबर का है।

ये भी पढ़ें - Deoria Peace Committee Update: त्योहारों पर देवरिया में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति! DM मधुसूदन हुल्गी का सख्त निर्देश

सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पुलिस थाने जैसे संवेदनशील स्थान और अधिकारी के चेंबर में इस तरह रील बनाने की अनुमति कैसे मिली।

ये भी पढ़ें - Deoria News: रात के अंधेरे में किशोर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती

हालांकि, इस वायरल वीडियो की परिस्थितियों और इसके पीछे की पूरी कहानी की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। लेकिन यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने की बढ़ती होड़ और रील बनाने के जुनून पर सवाल खड़े कर रहा है।

Location :  Deoria

Published :  30 August 2026, 5:27 PM IST

Related News

Advertisement