Mainpuri: लोकतंत्र को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जनपद मैनपुरी में जिला मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का शुभारंभ करहल तहसील से किया गया, जहां एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर इस विशेष अभियान की कमान संभाली।
एसडीएम ने मोहल्लों में जाकर शुरू की पहल
अभियान के पहले दिन एसडीएम करहल सुनिष्ठा सिंह ने करहल तहसील के मोहल्ला कानूनगोआन और सिंघईयान का दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद नागरिकों से बातचीत कर उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने के लिए प्रोत्साहित किया। एसडीएम ने स्वयं नागरिकों को SIR प्रपत्र वितरित किए और बताया कि अभियान का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि “कोई भी योग्य मतदाता मतदान से वंचित न रह जाए।”
उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र के उस मूलभूत अधिकार की रक्षा करने का प्रयास है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। 4 दिसंबर तक मतदाता पुनरीक्षण फॉर्म भरे जाएंगे और हर घर तक इसकी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।
“हमें इंसाफ चाहिए”: मैनपुरी के पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी से लगाई गुहार, जानें पूरा मामला
डीएम के निर्देश पर शुरू हुआ अभियान
जिला मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह ने सभी तहसीलों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता बेहद जरूरी है, ताकि अगामी चुनावों में मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, उन्हें जोड़ने और जिनके पते या विवरण गलत हैं, उन्हें सुधारने का यह सुनहरा अवसर है।
मैनपुरी में शुरू हुआ मतदाता पुनरीक्षण अभियान: एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने खुद संभाली कमान, कहा- कोई भी योग्य नागरिक मतदान से वंचित न रहे@DmMainpuri @mainpuripolice #SIR #ElectionCommission pic.twitter.com/tsbb0jbYUV
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 6, 2025
बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वे
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर पात्र नागरिकों से संपर्क करेंगे। वे मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने के लिए Form-6, नाम हटाने के लिए Form-7 और किसी भी जानकारी में संशोधन के लिए Form-8 भरवाएंगे। एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने बताया कि यह प्रक्रिया चार दिसंबर तक चलेगी, जिसके बाद सभी संशोधित सूचियां प्रकाशित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से छूटने न पाए। प्रत्येक परिवार से संपर्क कर विवरण की जांच की जाए और सटीक डाटा निर्वाचन आयोग को भेजा जाए।
मैनपुरी गोलीकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार पहुंचा SP कार्यालय, जानें पूरा मामला
लोकतंत्र को सशक्त करने का अभियान
एसडीएम ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। यह अभियान न सिर्फ नाम जोड़ने या संशोधित करने का माध्यम है, बल्कि नागरिकों को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने का अवसर भी है।
उन्होंने कहा कि मतदान सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि यह नागरिकों की जिम्मेदारी भी है। हर मतदाता का एक वोट लोकतंत्र की दिशा तय करता है, इसलिए हर व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
जनजागरूकता पर विशेष जोर
अभियान के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों तक SIR अभियान की जानकारी पहुंचाई जाए। इसके लिए गांवों, वार्डों और मोहल्लों में पोस्टर, बैनर और घोषणाओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्थानीय शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, ताकि हर घर तक जानकारी पहुंच सके।
युवाओं और महिलाओं पर विशेष फोकस
एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने बताया कि इस अभियान में पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिनकी उम्र 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष या उससे अधिक हो जाएगी, उनके नाम भी मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।

