Siddharthnagar Helicopter Rescue Update: सेना के हेलिकॉप्टर ने पानी की टंकी पर फंसे किशोरों को सुरक्षित निकाला

सिद्धार्थनगर में सेना का 'ऑपरेशन देवदूत' सफल! पानी की टंकी पर 18 घंटे से फंसे दो किशोरों को सेना के हेलिकॉप्टर ने सुरक्षित निकाला। रील बनाने के जुनून में टूटी थी सीढ़ी, हादसे में एक की जान गई। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 3 May 2026, 6:32 AM IST

Siddharthnagar: जनपद के काशीराम आवासीय कॉलोनी में शनिवार से चल रहा सांसें रोक देने वाला ड्रामा आखिरकार रविवार को सुखद अंत के साथ समाप्त हुआ। रील बनाने के चक्कर में पानी की टंकी की जर्जर सीढ़ी टूटने से 50 फीट की ऊंचाई पर फंसे दो किशोरों को भारतीय सेना के हेलिकॉप्टर ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। इस सफल ऑपरेशन के बाद परिजनों और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

रील के जुनून ने ली एक की जान, दो अब भी गंभीर

यह पूरी घटना शनिवार दोपहर उस समय शुरू हुई जब पांच किशोर सोशल मीडिया के लिए रोमांचक रील बनाने के इरादे से पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। रील बनाने के बाद नीचे उतरते समय अचानक टंकी की पुरानी सीढ़ी भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में तीन किशोर सीधे नीचे गिरे, जिनमें से 13 वर्षीय सिद्धार्थ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शनि (11) और गोलू (14) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

Sonbhadra: आम बीनने गई थीं मासूम, लेकिन आसमान से बरस गई मौत; सोनभद्र में बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत, घर में पसरा सन्नाटा

पूरी रात टंकी की छत पर काटनी पड़ी, सेना बनी सहारा

सीढ़ी पूरी तरह टूट जाने के कारण 16 वर्षीय पवन और 14 वर्षीय कल्लू टंकी के सबसे ऊपरी हिस्से पर ही फंस गए। स्थानीय पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने शनिवार पूरी रात उन्हें उतारने की कोशिश की, लेकिन ऊंचाई अधिक होने और संसाधनों की कमी के कारण सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना की मदद मांगी गई।

Muzaffarnagar Encounter: आधी रात को एनएच-58 पर मुठभेड़, नशे के 5 बड़े सौदागर गिरफ्तार, दो को लगी गोली

सेना के हेलिकॉप्टर ने कुछ ही घंटों में पूरा किया मिशन

रविवार सुबह जैसे ही सेना का हेलिकॉप्टर आसमान में नजर आया, नीचे खड़े हजारों लोगों की उम्मीदें जाग उठीं। विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडो ने रस्सी के सहारे नीचे उतरकर दोनों किशोरों को एक-एक कर सुरक्षित हेलिकॉप्टर में खींच लिया। लगभग 18 घंटे तक मौत और जिंदगी के बीच झूल रहे दोनों किशोरों के सुरक्षित नीचे आते ही पूरा इलाका 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा।

Location :  Siddharthnagar

Published :  3 May 2026, 6:18 AM IST