
शैलेंद्र राठौड़ की सक्रियता से बढ़ी हलचल
Farrukhabad : भोजपुर विधानसभा सीट पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौड़ इन दिनों क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों के बीच अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। गांव-गांव पहुंचकर जनता से संवाद और स्थानीय मुद्दों पर सक्रियता ने उन्हें एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में ला दिया है। उनकी बढ़ती सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ नेता शैलेंद्र सिंह राठौड़ लगातार भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर रहे हैं। वह लोगों के सुख-दुख में शामिल होने के साथ ही उनकी समस्याएं भी सुन रहे हैं। क्षेत्र में उनके लगातार जनसंपर्क कार्यक्रमों के चलते आम जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता बढ़ती दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राठौड़ लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं, जिसके कारण हर वर्ग के लोगों से उनका सीधा संपर्क बना हुआ है।
UP Heatwave: फर्रुखाबाद में लू का प्रकोप, चिलचिलाती धूप और तपिश के बीच ट्यूबवेल बना सहारा
राजनीतिक जानकारों की मानें तो शैलेंद्र सिंह राठौड़ की सबसे बड़ी ताकत युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जा रही है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके राठौड़ के साथ बड़ी संख्या में युवा जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि क्षेत्र में उनके कार्यक्रमों में युवाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है।
शैलेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी नेतृत्व के हर निर्णय का सम्मान करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पार्टी उन्हें भोजपुर विधानसभा 195 सीट से चुनाव लड़ने का अवसर देती है तो वह पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि उनका मकसद भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाना और क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करना है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से भाजपा को जीत दिलाने का प्रयास करेंगे।
Location : Farrukhabad
Published : 1 June 2026, 2:41 PM IST