मैनपुरी में सनसनीखेज मामला: सात साल की मासूम बच्ची से शर्मनाक हरकत, आरोपी युवक को पुलिस ने दबोचा

मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल व बयान दर्ज किया। एसपी ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जांच जारी है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 23 March 2026, 1:59 PM IST

Mainpuri: थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। सात साल की मासूम बच्ची से गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। परिवार के लोग उस समय मुंडन कार्यक्रम में गए हुए थे, जब यह घटना हुई।

आरोपी युवक के खिलाफ परिजनों ने लगाया आरोप

पीड़ित बच्ची के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

महराजगंज में CCTV में कैद हुई ‘सौदेबाजी’! दरोगा पर रिश्वत लेने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, दर्ज किया मुकदमा

दन्नाहार पुलिस ने बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया और मासूम का बयान दर्ज किया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी जाँच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

एसपी सिटी के निर्देश पर आरोपी गिरफ्तार

एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी उनके निर्देश पर की गई है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Samba Blast: सुबह-सुबह सांबा में धमाका! तेज विस्फोट से मची अफरा-तफरी; जानें पूरी खबर

गांव में फैली सनसनी, न्याय की मांग

मामले की खबर फैलते ही गांव में भारी सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने न्याय की मांग करते हुए आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की अपील की है। पुलिस भी मामले की जांच पूरी ईमानदारी से कर रही है ताकि दोषी को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 23 March 2026, 1:59 PM IST