बलरामपुर में स्कूल चोरी का खुलासा! 3 आरोपी गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

बलरामपुर के महराजगंज तराई क्षेत्र में पुलिस ने विद्यालय में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से इन्वर्टर, बैटरी, स्पीकर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा।

Balrampur: रात के अंधेरे में स्कूल को निशाना बनाकर चोरी करने वाले शातिर बदमाशों का खेल ज्यादा दिन नहीं चला। बलरामपुर में महराजगंज तराई पुलिस ने इस वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया। चोरों ने सोचा था कि चोरी का सामान आसानी से बेच देंगे, लेकिन पुलिस की सख्ती ने उनकी पूरी प्लानिंग फेल कर दी।

कैसे हुई चोरी की वारदात

यह मामला 12 और 13 अप्रैल की दरमियानी रात का है, जब छतईडीह स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय को निशाना बनाया गया। चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर अंदर रखे कई कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी में इन्वर्टर, बैटरी, ICT उपकरण, स्पीकर, वाई-फाई बॉक्स, केबल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल थे। घटना के बाद विद्यालय की हेडमास्टर ने 15 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर टीम गठित की गई और जांच शुरू हुई। पुलिस लगातार सुराग जुटाने में लगी थी। 19 अप्रैल को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरेबख्श गांव के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उस समय आरोपी चोरी का सामान बेचने की फिराक में थे।

बलरामपुर में ड्रोन, कॉम्बिंग और अलर्ट मोड में प्रशासन; हर कदम पर बढ़ाई गई निगरानी

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान दीपू वर्मा उर्फ टीपू (27), किशन बिहारी उर्फ पप्पू (38) और इकबाल उर्फ ननकने (48) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी छतईडीह मजरा पूरेबख्स के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया है।

पुआल में छिपाया था चोरी का सामान

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी करने के बाद उन्होंने सारा सामान विद्यालय के पास ही गेहूं के पुआल में छिपा दिया था। उनका प्लान था कि मौका देखकर धीरे-धीरे सामान बेच दिया जाएगा। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा और उनका पूरा प्लान फेल हो गया।

बलरामपुर में गड्ढा बना मौत का अड्डा, बारात से लौटते वक्त पंचायत सहायक की मौत, घर में छाया मातम

बरामद हुआ चोरी का सामान

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से माइक्रोटेक इन्वर्टर-बैटरी, दो स्पीकर, दो रिमोट, एक माउस, वाई-फाई बॉक्स, आठ केबल और दो एंटीना बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Balrampur

Published :  19 April 2026, 7:11 PM IST

Advertisement