हसवा कंपोजिट विद्यालय में फिर चोरी की वारदात, एक माह में दूसरी बार चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान
हसवा कंपोजिट विद्यालय में एक माह के भीतर दूसरी बार चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने आईसीटी लैब से इनवर्टर, बैटरी और यूपीएस चोरी कर लिया, जबकि अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। पहले की चोरी का खुलासा न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।