चंदौली से बड़ी खबर : बेखौफ बदमाशों का आतंक, चलते वाहन पर फॉर्च्यून तेल कारोबारी से लूट

चंदौली से बड़ी खबर सामने आई है। पड़ाव-रामनगर मार्ग पर फॉर्च्यून तेल के एक व्यापारी से दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। बाइक सवार बदमाश व्यापारी को सड़क पर गिराकर उसका बैग लूट ले गए। घायल कारोबारी अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 21 May 2026, 8:56 PM IST

Chandauli : चंदौली से बड़ी खबर है। जहां गुरुवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कारोबारी को निशाना बनाकर इलाके में सनसनी फैला दी। पड़ाव से रामनगर जाने वाले मार्ग पर चुरहट और भोजपुर के बीच फॉर्च्यून तेल के एक व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने चलते वाहन पर हमला कर व्यापारी को सड़क पर गिरा दिया और उसका बैग लेकर मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

चलते वाहन पर हमला

ग्रामीणों के मुताबिक, दो बाइक पर सवार बदमाश काफी देर से व्यापारी का पीछा कर रहे थे। मौका मिलते ही उन्होंने व्यापारी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में व्यापारी बाइक से नीचे गिर पड़ा और घायल हो गया। इसी दौरान बदमाश उसकी बाइक से बैग उठाकर तेजी से फरार हो गए।

चंदौली में ‘लाल लिपस्टिक’ वाला गैंग, ‘खूबसूरत लड़कियों’ बनकर हाईवे पर करते थे कांड, देखें पुलिस ने कैसे किया खुलासा

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही जलीलपुर चौकी पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बैग में कितनी रकम थी।

व्यापारी की पहचान पर सस्पेंस

पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि घायल व्यापारी अपना नाम और पता बताने में हिचकिचा रहा है। इससे जांच में परेशानी आ रही है। फिलहाल पुलिस व्यापारी का इलाज कराने के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Location :  Chandauli

Published :  21 May 2026, 8:54 PM IST