Road Accident: देवरिया में दर्दनाक हादसा, मौत से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश में आए दिन हादसे की खबर आती रहती है। हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। देवरिया में दर्दनाक हादसा हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोग इस हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Updated : 8 February 2026, 9:09 PM IST

देवरिया: उत्तर प्रदेश में आए दिन हादसे की खबर आती रहती है। देवरिया में दर्दनाक हादसा हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोग इस हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए।  इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

दर्दनाक हादसा

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार, जनपद के मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर -पिन्डी मार्ग पर जिरासो गांव के समीप बाइक की भिड़ंत में एक अधेड़ ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है।

रेवली से भागलपुर की तरफ आ रहे...

जानकारी के मुताबिक,  देवरिया जनपद के खूंखदू थाना क्षेत्र के ग्राम चौभरिया निवासी प्रेमचंद पांडेय( 51 ) और दिनेश पांडेय सगे भाई एक ही बाइक से भागलपुर से रेवली की तरफ बाइक से जा रहे थे। इसी दरम्यान रेवली से भागलपुर की तरफ आ रहे बलिया निवासी

इलाज के दौरान मौत

विनय साहनी (19) पुत्र रामदूलारे ग्राम तुर्तीपार थाना उभांव बलिया, आकाश (18) पुत्र धुरन्धर तुर्तीपार थाना उभांव बलिया और खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम बकुची निवासी परमहंस विश्वकर्मा (22) पुत्र विश्वामित्र घायल हो गए। इलाज के दौरान प्रेमचंद पांडेय की मौत हो गई। प्रेमचंद अपने बहन के घर भाई के साथ जा रहे थे।

 

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 8 February 2026, 9:09 PM IST