हिंदी
दर्दनाक हादसा
Road Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में चालक और कंडक्टर समेत 11 लोग घायल हो गए। इसमें एक महीने का बच्चा भी शामिल है। हादसे में घायल कंडक्टर और बच्चे को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हिमाचल के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर डिपो की बस पालमपुर से दिल्ली जा रही थी।
आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक...
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे जब बस बहालगढ़ के पास फ्लाईओवर पर पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस ट्रक से टकरा गई। जोरदार टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।
प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर...
हादसे में मूल रूप से बिहार निवासी बस कंडक्टर संजीव और एक महीने का बच्चा कृष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं, बस चालक सुरेंद्र, यात्री सोनी, चौधरी जॉली सिंह, कुलदीप और बिहार निवासी सुनील समेत अन्य घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
पुलिस मामले की जाँच में जुटी
घायल सुनील ने बताया कि हादसा अचानक हुआ। यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। उस समय ज़्यादातर यात्री सो रहे थे। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए डेंटल कैंप का उद्घाटन, जानें पूरी खबर
Location : hayana
Published : 19 August 2025, 9:22 PM IST
Topics : bus Haryana injured Latest News Road Accident